{"_id":"6139000bcedf0a5ebd66cc50ac2272bf","slug":"day-suffered-from-jammed-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर जाम से जूझता रहा नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर जाम से जूझता रहा नगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Sat, 19 Sep 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
एक बार जाम लगने के बाद घंटे-घंटे भर लोग धूप में परेशान होते रहे।
जाम की समस्या से निजात दिलाने और राहगीरों को राहत देने के लिए ज्ञानपुर से भदोही मार्ग, ज्ञानपुर से गोपीगंज मार्ग, ज्ञानपुर से मुख्यालय मार्ग को चौड़ी कर दी गई है। चौड़ीकरण के बाद भी जाम से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। नगर के हरिहरनाथ मंदिर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, शीतल पाल तिराहे के समीप, दुर्गागंज से मुख्यालय मार्ग पर ठेला-खोमचा वाले पटरी के बजाए सड़क पर ही ठेला लगा लेते हैं।इसके अलावा आटो चालक सवारी बैठाने के लिए मनमानी ढंग से सड़क के मध्य ही आटो रोक देते हैं। जिससे न्यायालय के सामने, श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, हरिहरनाथ मंदिर के समीप अक्सर जाम लग जाता है।