{"_id":"57e2f3e24f1c1be555a83721","slug":"day-3-of-the-power-supply-in-50-villages-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 दिन से 50 गांव में बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 दिन से 50 गांव में बिजली आपूर्ति ठप
bhadohi hindi news
Updated Thu, 22 Sep 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
औराई विकास खंड के करीब 50 गांवों में पिछले तीन दिन से बिद्युत आपूर्ति ठप है। इसके चलते क्षेत्र में आपूर्ति व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। बिना कारण बिजली आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं में गहरी नाराजगी व्याप्त हो गई है। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि उपकेंद्र पर तैनात निजी विद्युत कर्मी उपभोक्ताओं को परेशान कर अनुचित वसूली के लिए शट डाउन कर परेशान करते हैं।
उपभोक्ता अवधेश सिंह, विवेक दुबे, सुरेश मिश्र, शिवनाथ पांडेय, अमरनाथ, डॉ.महेश कुमार, धनंजय दुबे ने बताया कि गत सोमवार से चकापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के महराजगंज बाजार, हृदयीपुर, मुक्तापुर, दयालापुर, डेहरिया, मेढ़हा, तिउरी, बनौली, गुलालपुर, परानापुर, गेंदराव, महाननपुर, तुलसी पट्टी,ईटवां, उमरहां, लक्ष्मण पट्टी, पटखौली, बसंतापुर समेत 50 गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। इससे खेतों की सिचाई प्रभावित है।