फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Daughters on top, leaving students behind

शिखर पर बेटियां, छात्रों को पीछे छोड़ा

Sat, 27 Jun 2020 05:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Daughters on top, leaving students behind
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर बेटियां शिखर पर रहीं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में छात्रों के मुकाबले छात्राएं अधिक संख्या में उत्तीर्ण हुईं। शनिवार को जारी यूपी बोर्ड के रिजल्ट में जिले की रैकिंग भी सुधर गई। 2019 में इंटरमीडिएट में जिले का 67वां स्थान था, जबकि 2020 में 56वां स्थान मिला है। इसी तरह हाईस्कूल में पिछले वर्ष 63वीं रैंक से ऊपर उठकर इस बार 47वीं रैंक मिली है। 16 अंकों की छलांग मिलने से विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा मार्च के शुरुआती सप्ताह में समाप्त हो चुका था। हालांकि कोरोना वायरस के कारण मूल्यांकन बाधित हुआ। भदोही जिले को आरेंज जोन में होने के कारण दो बार मूल्यांकन को टालना पड़ा। मई में तीसरी बार मूल्यांकन कार्य पूर्ण हुआ। इंटरमीडिएट में पंजीकृत 24 हजार 373 छात्र-छात्राओं में 23 हजार 995 ने परीक्षा दी। इसमें 72.90 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इसमें आठ हजार 363 छात्र और नौ हजार 130 छात्राएं शामिल रहीं। छात्र 67.20 तो छात्राएं 79.05 फीसदी उत्तीर्ण हुईं। अबकी बार छात्र-छात्राओं ने लंबी छलांग लगाई है। 2019 में इंटरमीडिएट का 57 फीसदी रिजल्ट रहा। हाईस्कूल की परीक्षा का रिजल्ट 82.42 फीसदी रहा। 15 हजार 735 छात्र और 14 हजार 378 छात्राओं समेत कुल 30 हजार 111 पंजीकृत थे। इनमें 27 हजार 813 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसमें 11 हजार 46 छात्र और 11 हजार 878 छात्राएं समेत कुल 22 हजार 924 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुुए। साढ़े चार हजार से अधिक परीक्षार्थी फेल हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में जिले को इंटरमीडिएट में 56वां स्थान मिला है, जो 2019 के मुकाबले 11 पायदान सुधरा है। हाईस्कूल में 57वां स्थान जिले को मिला है। पिछले वर्ष हाईस्कूल में जिले को 63वां स्थान मिला था। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने कहा कि छात्र-छात्राओं की मेहनत से जिले की रैंकिंग सुधरी है। छात्रों की अपेक्षा छात्राओं ने बेहतर अंक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed