फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Danger from dilapidated wires in Jairampur

Bhadohi News: जयरामपुर में जर्जर तारों से खतरा

Fri, 21 Jul 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Danger from dilapidated wires in Jairampur
घोसिया। औराई तहसील क्षेत्र का जयरामपुर में जर्जर विद्युत उपकरणों की समस्या एक दशक से बनी हुई है। कभी तार टूटना, कभी ट्रिपिंग की समस्या तो कभी ट्रांसफार्मर जलने जैसी समस्याओं ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। स्थिति यह है कि आए दिन जर्जर तारों के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

जयरामपुर की आबादी लगभग 10 हजार से अधिक है। यहां उपकेंद्र लालानगर और घोसिया से आधे-आधे भाग में आपूर्ति की व्यवस्था विद्युत विभाग ने की है। एक दशक से इस गांव में तार जर्जर हो गए हैं। इस गांव में विद्युत तार लोगों की घर से होकर गुजरे हुए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ट्रिपिंग, ओवरलोड और शार्टसर्किट जैसी समस्याएं हमेशा बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के बाद बिजली विभाग के अधिकारी आते हैं और खामियों को दूर कर चले जाते हैं, लेकिन अगर जर्जर तारों को बदला नहीं जा सका है। गांव के ही नन्हकू राम, हृदयलाल, मनोज, देवेंद्र ने कहा कि इसकी शिकायत अब जिलाधिकारी से की जाएगी। प्रधान रेखा देवी ने बताया कि गांव में जितने भी बिजली तार जर्जर हैं। इसको बदलवाने के लिए कई बार अधिशासी अभियंता से शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही जर्जर ताराें के स्थान पर केबिल युक्त तारों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

--------------
इनसेट-
जर्जर तारों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इन्हें ठीक कराने की आवश्यकता है। इसके लिए बिजली विभाग को अभियान तेज करना होगा। - सूरज, जयरामपुर।
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर तारों की वजह से हमेशा डर बना रहता है। विभागीय अधिकारी आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। - हृदयलाल सरोज, जयरामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed