{"_id":"5d978d8b8ebc3e93aa192de8","slug":"dandiya-dans-bhadohi-news-vns4874433142","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र डांडिया उत्सव में जमके थिरकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र डांडिया उत्सव में जमके थिरकीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। कालीन नगरी में नवरात्र पूजन जोर पकड़ने के साथ ही जगह जगह नवरात्र की धूम मची हुई है। नवरात्र की षष्ठी (शुक्रवार) को सायं 5 बजे सनबीम स्कूल प्रांगण में नवरात्र डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में शहर की सौ से अधिक महिलाएं, गृहणियों के अलावा युवतियों ने हिस्सा लेते हुए जमके धमाल मचाया। इस दौरान महिलाएं भक्ति गीतों पर घंटो थिरकीं।
दो घंटे तक चले कार्यक्रम में महिलाएं अपने सास और बेटियों के साथ पहुंचीं। इस दौरान भक्ति संगीत पर बहुओं के साथ साथ सास ने भी डांडिया और गरबा किया। विद्यालय की संस्थापक सुधा बरनवाल ने कहा कि नवरात्र के प्रथम दिन से नवमी तक महिलाए पुजन अर्चन के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेती हैं। और डांडिया तो सर्वप्रिय है। यह भारतीय संस्कृतिक धरोहर की याद दिलाता है। इस मौके पर भारी संख्या में छात्राओं ने धार्मिक गीत गाए।
विद्यालय के निदेशक ललित बरनवाल, अभिषेक बरनवाल ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। संचालन स्नेहा विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, आलोक बरनवाल, रविंद्र गुप्ता, राज गुप्ता, प्रिंसपल डा.किरण, प्रियल अग्रवाल, संगीता खन्ना, पूनम मौर्य, शालिनी आदि का शामिल रहे।