फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Danced on Holi songs and spread colours.

Bhadohi News: होली के गीतों पर थिरके, उड़ाते रहे रंग-गुलाल

Wed, 27 Mar 2024 03:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Danced on Holi songs and spread colours.
ज्ञानपुर। सोमवार को होली धूमधाम के साथ मनाई गई। हर तरफ होली की उमंग दिखी। खूब रंग-गुलाल उड़ाए गए। युवा डीजे की धुन पर थिरकते रहे, एक दूसरे पर रंग उड़ेलते रहे। बच्चे पिचकारी से राहगीरों पर रंग डाल कर चहकते रहे। शाम को घर-घर जाकर होली मिलन किया गया। गुलाल लगाए गए।
विज्ञापन

रंगोत्सव के महापर्व होली पर सोमवार का सुरूर चरम पर था। सुबह होते ही बच्चे पिचकारी लेकर घर से बाहर निकल गए। रंग भरकर एक-दूसरे पर रंगों की बौछार करते दिखे। जवान हो या बड़े व बूढ़े सभी होली के उत्सव में सहभागी बने। गांवों में ढोल, मजीरा व हारमोनियम के साथ फगुआ खेलने निकले लोग नाचते-गाते हुए अबीर गुलाल उड़ाते दिखे। गुझिया की मिठास, पिचकारी की फुहार और अबीर-गुलाल की सतरंगी रंगों से लोग नहाए हुए दिखे। शाम को नहाने के बाद सजे लोग एक-दूसरे से गले मिल बधाइयां देते नजर आए। गांवों में बैंडबाजा की धुन पर लोग खूब थिरकते दिखे। जिले में ज्ञानपुर, गोपीगंज, सुरियावां, नईबाजार, घोसिया, खमरिया, औराई, सीतामढ़ी, ऊंज, वहिदानगर, कौलापुर, सर्रोई, चौरी, अभोली, दुर्गागंज समेत पूरे जिले में लोगों पर होली की खुमारी छायी रही।
विज्ञापन

दुर्गागंज प्रतिनिधि के अनुसार दुर्गागंज अभोली ब्लाक के भौथर, सराय कंसराय, रामनगर, भागीरथीपुर, अभोली, बसवापुर, प्रयागपुर, भानीपुर, दशवत पुर आदि गांव पर लोगों ने जमकर होली मनाई। हरिकरनपुर में लोगों ने आपस में बकरे के मीट को लेकर विवाद भी कर लिया, लेकिन लोगों के समझाने पर मान गए। मोढ़ प्रतिनिधि के अनुसार कस्तूरीपुर चौराहे, करियाव, कोछिया, हरिपट्टी, बनकट, भिखारी रामपुर, बरमोहनी, रमयनपुर, कीर्तिपुर, जमुनीपुर अठगवा लोगों ने खुब मस्ती की और युवाओं ने डीजे पर डांस किया। नेवादा कला में प्रधान दिनेश पाठक समेत खालिक अली, प्रेमचंद पाठक, दिवाकर पाठक किसून पाल ने होली मिलन में एक-दूसरे को गुलाल लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed