फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Damaged drains of 31 tube wells will be repaired

Bhadohi News: 31 नलकूपों के क्षतिग्रस्त नालियों की होगी मरम्मत

Fri, 05 May 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Damaged drains of 31 tube wells will be repaired
ज्ञानपुर। जिले में राजकीय नलकूपों से जुड़ी नालियों की अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। गेहूं की कटाई-मड़ाई होने के बाद खेत खाली पड़े हैं। ऐसे में किसान नालियों की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। किसानों की मांग को देखते हुए नलकूप विभाग ने तीनों तहसीलों के 31 नलकूपों को चिह्नित कर दो हजार मीटर क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत के लिए 93 लाख की कार्ययोजना तैयार की है। जिसमें प्रति नलकूप के 500 मीटर नालियों के मरम्मत पर तीन लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

नलकूप विभाग ने 40 साल पहले जिले की तीनों तहसीलों में 520 राजकीय नलकूपों की स्थापना कराई थी। जिससे जिले के 546 ग्राम पंचायतों के 50 हजार से अधिक लघु एवं सीमांत किसानों के खेतों की सिंचाई होती थी। जिले में किसान रबी, खरीफ के मौसम में 95 किमी मुख्य नहर प्रखंड, पांच किमी तक 12 राजवाहा, माइनर से सिंचाई करते हैं। दूसरी तरफ तकनीकी संसाधनों से युक्त राजकीय नलकूप नाली क्षतिग्रस्त होने के कारण शोपीस बने हुए हैं।
विज्ञापन

बीते वित्तीय वर्ष के शुरुआती दौर में ही प्रादेशिक 66 सौ परियोजना से कई चरणों में क्षतिग्रस्त नालियों के नवीनीकरण को हरी झंडी मिल सकी। अधिशासी अभियंता सिंचाई-नलकूप राजेश भारतीय ने बताया कि प्रथम चरण में वित्तीय वर्ष 2022-23 में एक करोड़ से 44 नलकूपों की नालियों की मरम्मत हो चुकी है। दूसरे चरण की कार्य योजना में 31 नलकूपों को चिह्नित किया गया है। निकाय चुनाव समाप्त होते ही मरम्मत के लिए बजट भी प्राप्त हो जाएगा। जिससे क्षतिग्रस्त नालियों के नवीनीकरण का कार्य आरंभ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed