फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Damage to mango due to strong storm, possibility of drizzle

तेज आंधी से आम को नुकसान, बूंदाबांदी की आशंका

Sat, 21 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Damage to mango due to strong storm, possibility of drizzle
ज्ञानपुर। कालीन नगरी का मौसम शनिवार को बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने से तापमान 4.7 डिग्री तक पारा लुढ़क गया। शाम होते-होते काले बादलों के बीच तेज आंधी चली। इससे आम की फसल को नुकसान हुआ। अंधड़ के चलते धूल के गुबार से लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

करीब दो महीने से भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया है। वैसे तो तीन-चार दिनों से आसमान में बादल दस्तक दे रहे हैं, लेकिन दोपहर होते-होते गायब हो जाते हैं। शनिवार को सुबह से दोपहर तक बादल उमड़-घुमड़ करते रहे। शाम होते-होते काले बादलों से आसमान पूरी तरह ढक गया। करीब आधे घंटे तक तेज हवाओं के कारण उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली लेकिन आम में लगे फल गिर गए। धूल के गुबार के कारण दुकानदार परेशान दिखे। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed