फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dala Chhath is near, cleaning of Ganga ghats has not started

Bhadohi News: डाला छठ नजदीक, गंगा घाटों की नहीं शुरू हुई सफाई

Sun, 03 Nov 2024 03:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Dala Chhath is near, cleaning of Ganga ghats has not started
ज्ञानपुर। चार दिवसीय महापर्व डाला छठ पांच नवंबर से शुरू हो जाएगा। जिले में श्रद्धालुओं ने डाला छठ की तैयारी शुरू कर दी है। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से ज्ञान सरोवर की सीढी की मरम्मत और रंग-रोगन कार्य करा जा रहा है। वहीं, अभी तक गंगा घाटों की सफाई नहीं हुई है। घाटों पर कीचड़ और सील्ट जमा है। व्यापारी नेता श्रीकांत जायसवाल ने प्रशासन से रामपुर, सीतामढ़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बिहार में मनाए जाने वाला लोकआस्था का महापर्व डाला छठ कुछ वर्षों से भदोही में भी बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। यही वजह है कि जिले के गंगा घाटों और तालाबों पर डाला छठ पर सूर्योपासना के लिए आस्थावानों की भीड़ उमड़ती है। चार दिवसीय महापर्व आठ नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न होगा। डाला छठ की शुरुआत नहाया-खाय से होती है। इसके बाद दूसरे दिन खरना होता है। तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन सूर्योदय होते समय सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देकर व्रत को पूरा किया जाता है। दीपावली के बाद श्रद्धालु छठ पूजा की तैयारी में जुट गए हैं। छठ पर्व पर जिले के रामपुर, सीतामढ़ी, भोगांव गंगा घाटों के साथ ही ज्ञान सरोवर ज्ञानपुर पर आस्थावानों की भीड़ उमड़ती है। अधिशासी अधिकारी राजेंद्र दूबे ने कहा कि महापर्व के मद्देनजर ज्ञान सरोवर की सीढि़यों की मरम्मत कराई जा रही है। सरोवर के किनारे रंग-रोगन भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed