{"_id":"640579e10e78e2bcb4038e6b","slug":"cyclist-killed-and-two-injured-due-to-bike-collision-of-youths-coming-to-kashi-vishwanath-dham-2023-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: काशी विश्वनाथ धाम आ रहे युवकों की बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: काशी विश्वनाथ धाम आ रहे युवकों की बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दो घायल
Mon, 06 Mar 2023 10:58 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 06 Mar 2023 10:58 AM IST
सार
प्रयागराज से काशी विश्वनाथ धाम दर्शन करने आ रहे बाइक सवार युवकों की किस्मत में कुछ और ही लिखा था। भदोही जिले में वो सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। घटना में दोनों युवक भी गंभीर से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रमेश गौतम के घर मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज से काशी विश्वनाथ धाम दर्शन करने आ रहे बाइक सवार युवक भदोही जिले में सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना जंगीगंज पुलिस चौकी के पास हुआ।
विज्ञापन
रविवार देर रात तीन बाइक से छह युवक प्रयागराज के मुकुंदपुर होलागढ़ सोरांव से काशी विश्वनाथ धाम दर्शन करने के लिए निकले थे। एक बाइक पर वेद प्रकाश (20) और अनुज कश्यप (25) सवार थे। जंगीगंज पुलिस चौकी के पास उनकी बाइक की टक्कर साइकिल से हो गई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार वेद और अनुज सहित साइकिल सवार रमेश गौतम (50) निवासी कलनुआ गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने साइकिल सवार रमेश गौतम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं बाइक सवार दोनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मोहम्मद शिबान ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रमेश गौतम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।