{"_id":"7b6d7d8f71c219c2c15c60be1e95de8d","slug":"current-private-lineman-killed-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से निजी लाइनमैन की मौत, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से निजी लाइनमैन की मौत, चक्काजाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Sun, 06 Sep 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुरियावां पुलिस के समझाने पर ग्रामीण नहीं माने। सीओ भदोही अयोध्या प्रसाद के समझाने पर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कपूरीपट्टी गांव निवासी जय प्रकाश यादव (32) पुत्र स्व. सुदर्शन यादव मोढ़ विद्युत उपकेंद्र में निजी लाइनमैन है। शनिवार की सुबह नौ बजे पूरे गड़ेरिया ग्रामसभा के सुबापुर में वह खराब विद्युत व्यवस्था को सही करने के लिए आया। खंभे पर चढ़कर वह खामियां दुरुस्त कर रहा था कि उसी समय बिजली आपूर्ति हो गई।
इससे वह करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया। आनन-फानन में ग्रामीण उसे एक निजी अस्पताल ले गए। हालत चिंताजनक होने पर उसे रेफर कर दिया। ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर आए यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को लेकर ज्ञानपुर-मोढ़ मार्ग पर गड़ेरियापुर बाजार में जाम लगा दिया। जाम की खबर लगते ही पाली चौकी, सुरियावां थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस के समझाने पर ग्रामीण नहीं माने। सीओ भदोही के समझाने पर दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ जाम तीन बजे समाप्त हुआ। हादसे से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के चार बच्चे हैं। सभी की उम्र पांच साल से 10 साल के मध्य है। मोढ़ चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।