फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Curiosity of birth of three newborns health department team enquired about the condition of children, girl ch

Bhadohi News: तीन नवजात के जन्म का कौतुहल, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों का जाना हाल, बच्ची भर्ती

Sun, 01 Jun 2025 10:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 01 Jun 2025 10:42 PM IST
सार

तीन नवजात के जन्म के बाद अस्पताल में कौतुहल है। हर कोई इनकी एक झलक पाना चाहता है। जानकारी के अनुसार तीनों को औराई से भदोही सीएचसी लाया गया है और कम वजन होने पर बच्ची को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। विभागीय टीम ने हाल जान और जन्म प्रमाण पत्र बनाया गया। 

विज्ञापन
Curiosity of birth of three newborns health department team enquired about the condition of children, girl ch
तीन नवजात - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीएचसी औराई में सफल त्रिगुणी प्रसव को लेकर स्वास्थ्य विभाग संग प्रशासनिक अफसर गदगद हैं। रविवार को भी स्वास्थ्य टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान लाभार्थी को जननी सुरक्षा का लाभ दिया। शनिवार शाम को औराई के ढोढ़वा गांव निवासी राजकुमारी पत्नी योगेश कुमार को प्रसव पीड़ा शुरू हुआ।

विज्ञापन


सूचना पर एंबुलेंस की टीम गांव में पहुंची। सीएचसी लाते समय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहला प्रसव एंबुलेंस में ही कराया। उसके बाद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम ने उन्हें तुरंत प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकीय टीम की देखरेख में राजकुमारी ने दो बेटा और एक बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन


इसमें दो शिशु स्वस्थ हैं जबकि तीसरे को कम वजन होने पर नियमित चिकित्सकीय जांच के लिए एसएनसीयू में रखा गया है। सफल प्रसव कराने में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कृष्णा दूबे, डॉ. राजीव पांडेय, महिला चिकित्साधिकारी डॉ. आशा वर्मा, डॉ सुमन ,नर्सिंग स्टाफ स्नेहा, सुनीता, हेमा, सोनी, नीलम ,आशा गायत्री देवी, एएनएम शकुंतला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिशुओं के पिता योगेश और परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ के प्रयासों की सराहनाकिया। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि सफल व सुरक्षित त्रिगुणी प्रसव स्वास्थ्य टीम की क्षमता और समर्पण का प्रमाण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed