फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   cultural

शारदीय नवनरात्र, जय माता दी...

Sat, 28 Sep 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
cultural
ज्ञानपुर। देवी आराधना का पावन पर्व शारदीय नवरात्र रविवार को आरंभ होगा। इसके साथ ही घर-घर जगत जननी की उपासना का सिलसिला शुरू हो जाएगा। देवीभक्त कलश स्थापना कर दुर्गा सप्तशती का पाठ और हवन-पूजन करेंगे। नवरात्र के निमित्त शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंदिरों पर साफ-सफाई और रंग-रोगन के साथ ही पंडाल निर्माण के कार्य को भी अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

आश्विन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को शारदीय नवरात्र शुरू होता है। जगह-जगह पंडालों में देवी प्रतिमा स्थापित कर दर्शन-पूजन के साथ ही घरों में भी श्रद्धालु कलश स्थापना कर देवी पूजन करते हैं। शनिवार को जिले के घोपइला दुर्गा मंदिर पर नवरात्र को लेकर साफ-सफाई किया गया। वैसे तो यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आवागमन होता रहता है, लेकिन नवरात्र में महात्म्य बढ़ने के कारण भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। इसी तरह सिद्धपीठ हरिहरनाथ धाम स्थित दुर्गा मंदिर में भी नवरात्र की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। यहां नवरात्र में प्रतिदिन देवी भक्तों की भीड़ पहुंचती है। नवरात्र के मद्देनजर शनिवार का बाजार में भी चहल-पहल रही। बारिश के बावजूद पूजा की तैयारी के लिए लोगों ने फल और पूजा के सामान की खरीदारी की। कलश, हवन सामग्री और नारियल-चुनरी आदि पर मौसम और त्योहार के कारण महंगाई का असर देखा गया। नवरात्र में मां के प्रिय लाल फूल और चुनरी अर्पित करने के लिए श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचते हैं।
विज्ञापन

दिनभर है कलश स्थापना का मुहूर्त
इस बार शारदीय नवरात्र पूजन के लिए कलश स्थापना का मुहूर्त पूरे दिन है। डुहियां के आचार्य पं. दीनानाथ शुक्ल के मुताबिक काशी से प्रकाशित ऋषिकेश पंचांग में 29 सितंबर से शुरू हो रहा नवरात्र इस बार पूरे नौ दिनों का है। कलश स्थापना का मुहूर्त रविवार को सूर्योदय से लेकर पूरे दिन तक है। अभिजीत मुहूर्त दिन के 11.45 से लेकर 12.23 बजे तक है। महाष्टमी व्रत और कन्या पूजन छह अक्टूबर को होगा। नवमी तिथि सात अक्टूबर को दिन में तीन बजकर चार मिनट तक रहेगी। इसके अंदर ही नवरात्र संबंधी सभी कार्य सप्तशती पाठ, हवन आदि करना श्रेयस्कर रहेगा। नौ दिन तक व्रत रखने वाले लोग इसी दिन तीन बजकर चार मिनट के बाद पारण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनापुर में सहस्रचंडी महायज्ञ
कौलापुर। नवरात्र में धनापुर स्थित विधायक निवास पर सहस्रचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसमें नौ दिन तक वैदिक मंत्रोच्चार और ऋचाओं का वाचन होगा। प्रयागराज और काशी से आने वाले यज्ञाचार्य हवन-पूजन कराएंगे। विधायक विजय मिश्र ने बताया कि यज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार से यज्ञ आरंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed