{"_id":"667496bacd1666190f02afc7","slug":"cug-numbers-of-officers-are-not-picked-up-on-picking-up-the-phone-the-subordinate-says-sir-is-in-a-meeting-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-113343-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: नहीं उठते अफसरों के सीयूजी नंबर, फोन उठा कर अधीनस्थ कहते हैं साहब मीटिंग में हैं....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: नहीं उठते अफसरों के सीयूजी नंबर, फोन उठा कर अधीनस्थ कहते हैं साहब मीटिंग में हैं....
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के अफसरों को सीयूजी नंबर पर आने वाले हर कॉल को उठाने और जनसमस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया है, लेकिन कुछ अफसरों को छोड़कर अधिकतर अफसरों के सीयूजी नंबर या तो उठते ही नहीं हैं या उठते भी हैं तो उनके अधीनस्थ उनका नंबर उठाते हैं। बात नहीं हो पाती है। दिन में जब भी उनको फोन किया जाए तो उधर से एक ही जवाब आता है, साहब मीटिंग में हैं....।
जनता की मदद के लिए हर अधिकारी को सीयूजी नंबर उपलब्ध कराया गया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति कभी भी फोन कर समस्या बता सकता है। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर फोन कर इसकी हकीकत जाननी चाही। जिसमें कुछ को छोड़कर अधिकतर का या तो फोन नहीं नहीं उठा या फिर फोन उठने के बाद यहीं जवाब आया कि साहब मीटिंग में हैं। इससे यही लग रहा है कि अधिकारी सीएम के फरमान को लेकर किस तरह से सजग हैं। हालांकि कई अधिकारियों ने फोन उठाया, बातचीत भी की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इन अफसरों के नंबर पर मिलाया गया फोन
-दोपहर 01.04 बजे जिलाधिकारी के सीयूजी नंबर 9454417568 पर फोन मिलाया गया। जिलाधिकारी का फोन उठा और मीटिंग में होने की जानकरी दी गई।
-दोपहर 3.23 मिनट पर पुलिस अधीक्षक के सीयूजी नंबर 9454400307 पर फोन मिलाने पर उनके अधीनस्थ ने फोन उठाया। बताया कि मैडम छुट्टी पर हैं।
-मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के नंबर 9140238191 पर 11.18 बजे और 11.19 बजे दो कॉल किये गए, लेकिन इनका फोन नहीं उठा।
-सीडीओ के सीयूजी नंबर 9454465122 पर दोपहर 3.49 बजे पर फोन किया गया, लेकिन इनका फोन नहीं उठा।
-इसके अलावा डीएसओ के नंबर पर दोपहर 3.44 बजे, बीएसए के नंबर पर दोपहर 3.35 बजे, डीपीआरओ के नंबर पर दोपहर 3.50, एक्सईएन नलकूप के नंबर पर 3.10 बजे और एसीएमओ के नंबर 3.20 पर फोन हुआ। इन लोगों का फोन उठा।