फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CT scan machine will soon be installed in 100 bed hospital

Bhadohi News: सौ शैय्या चिकित्सालय में जल्द लगेगी सीटी स्कैन मशीन

Sat, 10 Jun 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
CT scan machine will soon be installed in 100 bed hospital
सरतपहां स्थित सौ शैय्या अस्पताल में जिले का पहला सीटी स्कैन मशीन लगाने का रास्ता साफ हो गया है। अस्पताल के ओपीडी भवन के एक कमरे में सीटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को सर्वे टीम अस्पताल पहुंची। मशीन पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत लगाई जाएगी।जिले में स्वास्थ सुविधाओं को दुरुस्त किए जाने को लेकर शासन स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ केन्द्रों, अल्ट्रासाउंड, फिजियोथेरेपी, एक्से रे जैसी सुविधाएं तो थीं, लेकिन सीटी स्कैन की सुविधा नहीं थी। इससे मरीजों को चोट इत्यादि लगने की स्थिति में सीटी स्कैन के लिए या तो निजी चिकित्सालयों में या फिर जिले से बाहर जाना होता था। ऐसे में मरीज और उनके तीमारदारों को आर्थिक परेशानी उठानी होती थी। शासन की ओर से प्रदेश की 16 जिलों में पीपीटी मॉडल के तहत सीटी स्कैन मशीन लगाए जाने का निर्देश है। इसमें भदोही जिले का नाम भी शामिल है। लगभग छह महीनेपहले टीम जिले में जमीन के लिए सर्वे करने आई थी। टीम एमबीएस भदोही और जिला चिकित्सालय में जमीन का सर्वे करने पहुंची। जहां मानक 1000 स्क्वायर फीट से कम जमीन उपलब्ध हो पा रही थी। इसके बाद सीएमओ की ओर से सौ शैय्या चिकित्सालय में जमीन दिखाया गया। जहां सर्वे टीम ने अपनी मुहर लगाई। विभाग की ओर से सीटी स्कैन मशीन के भवन निर्माण के लिए बजट नहीं मिल पाया है। ऐसे में मरीजों की सहूलियत को देखते हुए फिलहाल इसे अस्थायी रूप से ओपीडी के एक कमरे में संचालित किया जाएगा। भवन निर्माण होने के बाद उसे वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

--------------
वर्जन:
कार्यदायी संस्था ने हाल ही में सर्वे कार्य पूरा किया है। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद ओपीडी के एक कमरे में अस्थायी रूप से सीटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी। भवन निर्माण के बाद उसे वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे मरीजों को सहूलियत मिलेगी। -- डॉ. सुनील कुमार पासवान, सौ शैय्या अस्तपाल।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed