फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   criminal arrested from Lucknow for committing fraud in name of getting agency of perfume company

UP Crime: एजेंसी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, पत्नी के खाते में मंगवाता था पैसा

Thu, 21 Aug 2025 07:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 21 Aug 2025 07:06 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही जिले की कोतवाली और सर्विलांस की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। परफ्यूम कंपनी की एजेंसी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
criminal arrested from Lucknow for committing fraud in name of getting agency of perfume company
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले की कोतवाली और सर्विलांस की टीम ने बृहस्पतिवार को परफ्यूम कंपनी की एजेंसी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया। आरोपी ने धोखाधड़ी के बाद पैसे मांगने पर गाली-गलौच करने के साथ ही घर में घूसकर तोड़फोड़ भी की थी। आरोपी अभियुक्त बनारस और चंदौली जिलों में भी लोगों से धोखााधड़ी कर चुका है। पुलिस ने इसके ऊपर 15 हजार का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन


ज्ञानपुर कोतवाली के शिवरामपुर निवासी गोविंद कुमार दुबे ने 19 अप्रैल को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि चौरी के चांदी गहना निवासी आशीष तिवारी ने डेनेवर परफ्यूम की एजेंसी दिलाने के नाम पर उन्हें विश्वास लिया और उनसे 19 लाख 75 हजार 702 रुपये अलग-अलग समय पर अपनी पत्नी बिना तिवारी के खाते में मंगवाया। 
विज्ञापन


आरोप लगाया कि अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौच की और उनके घर में घूसकर तोड़फोड़ किया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। एएसपी शुभम अग्रवाल ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी कई लोगों के साथ विश्वासघात कर चुका है और अलग-अलग एजेंसियां दिलाने पर लोगों से धोखाधड़ी करना इसका पेशा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; कॉलोनाइजर मर्डर केस: पेशेवर शूटरों ने रेकी कर चलती बाइक पर मारी गोली; जांच में कहां टिकी पुलिस की शक की सुई?

एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर कोतवाली और सर्विंलांस की टीम ने जांच शुरू की। पता चला कि लखनऊ में है। पुलिस की संयुक्त टीम लखनऊ पहुंची और लखनऊ के चौक थाने के अहियागंज से उसे गिरफ्तार कर लिया।

चंदौली और वाराणसी में भी हैं केस दर्ज

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का यह पेशा था। उसके खिलाफ भदोही के अलावा चंदौली और बनारस में भी मुकदमा दर्ज हैं। बताया कि वह एमएस विराट इंटरप्राइजेज में फर्म में सेल्समैन का काम करता था। धोखाधड़ी कर उसने कागज बना लिया और अपनी पत्नी के नाम से बने मां चंडिका एजेंसी के माध्यम से लोगों को एजेंसी दिलाने के नाम पर पैसा वसूलता था।

बताया कि उसने वाराणसी निवासी सदफ आलम और उनके भतीजों से 35 लाख 29 हजार 990 रुपये ले लिए अपनी पत्नी के खाते में डलवाए थे। वहीं चंदौली के बलुआ थाना अंतर्गत फर्म रुद्राक्ष ट्रेडर्स व रुद्राक्ष इण्टरप्राइजेज से प्राइवेट लिमिटेड डिस्ट्रीव्यटूर एजेंट बनकर आशीष तिवारी ने 28 लाख रुपये का माल सप्लाई करने के नाम ले लिया। जिसमें वाराणसी व चंदौली में केस दर्ज है। वहीं चौरी थाने में भी तीन मामले दर्ज हैं। बताया कि पुलिस उसकी पत्नी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed