फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth killed in accident, two serious

हादसों में युवक की मौत, दो गंभीर

Tue, 12 Jul 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Jul 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in accident, two serious
हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
थानाक्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि अधेड़ समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को भदोही के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पहली घटना मानिकपुर गांव के पास भदोही-बाबतपुर फोरलेन पर हुई। औराई क्षेत्र के दत्तीपुर गांव निवासी अनिल यादव (26) रविवार की रात चौरी बाजार से चाय की दूकान का सामान लेकर बाइक  से  लौट रहा था। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। मानिकपुर के पास सड़क पर खड़े ट्रक से असंतुलित होकर टकरा गया।
विज्ञापन


इससे उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आने से तड़पने लगा। ग्रामीणों और पुलिस ने उसे एमबीएस भदोही पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक के  भाई राजेंद्र की तहरीर पर अज्ञात ट्रक  चालक  के  खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।  पांच भाइयों में चौथे नंबर का था, उसे एक साल की पुत्री है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना थानाक्षेत्र के बदरहां गांव की है। जहां भदोही-बाबतपुर रोड पर रात नौ बजे खड़े बेचन मौर्य (50) को तेज गति से जा रहे किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे उन्हें गांव वालों ने फौरन एमबीएस भदोही में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।


तीसरी घटना, सोमवार को दोपहर में चौरी क्षेत्र के बरदहां गांव में हुई। इसमें जमुआं गांव निवासी नंदलाल बनवासी (50) को साइकल से सड़क पार करते समय बनारस से आ रहा चार पहिया वाहन जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्रामीणों की मदद से एमबीएस भदोही में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed