{"_id":"5702cd354f1c1bf15dc8144f","slug":"wheat-was-cut-off-by-thieves-tapping-put-family-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं काट रहा था परिवार चोरों ने खंगाल डाला घर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेहूं काट रहा था परिवार चोरों ने खंगाल डाला घर
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Tue, 05 Apr 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंज थानाक्षेत्र के नवधन गांव में सोमवार को गेहूं की कटाई करने गए परिवार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने दिनदहाड़े नकदी और आभूषण समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। नवधन निवासी श्रीधर बिंद सब्जी का कारोबार करते हैं। उन्होंने इलाके के भीखीपुर गांव में अधिया पर खेत लेकर गेहूं की खेती की है। बताया जाता है कि सोमवार को सुबह श्रीधर परिवार वालों के साथ गेहूं की कटाई करने भीखीपुर चले गए थे।
घर पर ताला लगा दिया था। इसी बीच 10 बजे के आसपास धमके चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे 15 हजार रुपये नकदी के अलावा गहने पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी के मुताबिक पेटी, छागल, पायल और झुमका चोर उठा ले गए हैं। गेहूं काटकर लौटे तो घर का ताला टूटा देखकर चौंक गए। इसके बाद चोरी का पता चला। इसके बाद भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।