{"_id":"23ab12b367b15855b943ffadfba489c1","slug":"two-official-kerosene-tanker-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो टैंकर सरकारी केरोसिन पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो टैंकर सरकारी केरोसिन पकड़ा
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Sun, 10 May 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरोसिन वाराणसी के राजातालाब स्थित गोदाम से रेनूकूट भेजा जा रहा था। जिलापूर्ति अधिकारी ने छानबीन के बाद बताया कि मुकदमे के लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी गई है।
एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार की शाम सूचना मिली थी कि दो टैंकर केरोसिन शुक्रवार की रात भदोही के रजपुरा होते हुए मिर्जापुर की ओर जाएंगे। रात 8.30 बजे वे रजपुरा से इंदिरा मिल की ओर गए लेकिन टैंकर नहीं दिखे।
वहां से मिर्जापुर रोड की ओर आगे जाने के बाद उन्हें दोनों टैंकर दिखाई दिए। इन टैंकरों को श्रीपति यादव निवासी अंबेडकर नगर और अलीशान निवासी जिला सहारनपुर चला रहे थे। दोनों चालक केरोसिन के कागजात नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
इस पर रात को दोनों टैंकरों को रजपुरा पुलिस के हवाले कर दिया गया। शनिवार की सुबह पहुंचे जिलापूर्ति अधिकारी संतोष निरंजन ने बताया कि पकड़ा गया केरोसिन सरकारी सस्ते गल्ले की दूकानों से वितरित करने वाला माल है। यह वाराणसी के राजातालाब स्थित गोदाम से सोनभद्र जिले के रेनूकूट भेजा जा रहा था। एसडीएम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई चल रही है।