{"_id":"649cc6b5e7530a4dd6031cdd2bbb1180","slug":"theft-of-millions-of-duplicate-keys-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुप्लीकेट चाबी से लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डुप्लीकेट चाबी से लाखों की चोरी
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Sun, 14 Dec 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दूकानदारों ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
सरई राजपुतानी गांव निवासी श्याम नारायण सरोज की राजनगर पर्वतपुर में जनरेटर मरम्मत की दूकान है। प्रतिदिन की तरह वह शुक्रवार की शाम दूकान बंद कर घर गए।
शनिवार को दूकान पर आए तो शटर खुला देख अवाक रह गए। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा मिला। कमरे से दो जनरेटर और एक अल्टीनेटर सहित अन्य सामान गायब था। पीड़ित के मुताबिक करीब डेढ़ लाख का सामान गायब था। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
इसी तरह वहीं सटे हुए एक दूसरे दुकान का शटर तोड़कर चोरो ने हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। लोहराखास निवासी अमरजीत मौर्य की सहज जन सेवा केंद्र और बैंक आफ बड़ौदा का ग्राहक सेवा केंद्र की दूकान है।
प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर घर गए। सुबह आए तो शटर टूटा देखकर परेशान हो गए। अंदर जाने पर पता चला कि 70 हजार नकद, दो कंप्यूटर, पांच लैपटाप, प्रिंटर, बैटरी, कंप्यूटर का सामान समेत बैंक के कागजात गायब थे। पीड़ित के मुताबिक करीब चार लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व सीखापुर में डुप्लीकेट चाबी से दो दुकानों में चोरी की घटना हुई थी।
अचानक बढ़ी चोरियों से व्यापारियों में नाराजगी है। एसओ सत्येंद्र कुमार यादव ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद मामले की छानबीन की जा रही है।