फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mobile cargo across thousands of stores

मोबाइल की दूकान से हजारों का माल पार

Sun, 11 Oct 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही Updated Sun, 11 Oct 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Mobile cargo across thousands of stores
 सुबह चोरी की खबर लगते ही दूकानदार के होश उड़ गए। तहरीर पर एसओ गोपीगंज और चौकी इंचार्ज जंगीगंज ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

कोइरौना थानाक्षेत्र के सूर्यभानपुर गांव निवासी पवन विश्वकर्मा की जंगीगंज बाजार के धनतुलसी मोड़ पर पवन मोबाइल और कंप्यूटर रिपेयरिंग केंद्र की दूकान है।
प्रतिदिन की तरह वह शुक्रवार की शाम दूकान बंद कर घर चला गया। देर रात आए चोरों ने दूकान का शटर चांड़कर अंदर रखे हजारों का सामान पार कर दिया।
 सुबह आसपास के लोगों ने चोरी की जानकारी दूकानदार को दी तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। दूकानदार के मुताबिक चोरों ने 28 पीस मोबाइल, एक लैपटाप, एक चिप पेनड्राइव, आठ हजार नकद समेत एक लाख से अधिक का सामान ले गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह एसओ गोपीगंज रमेश चौबे और चौकी इंचार्ज जंगीगंज दिनेश मिश्रा ने मौका मुआयना किया। एसओ ने दूकानदार समेत आसपास के लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर चोरी की घटना से व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारी नेता जय दयाल मोदनवाल ने कहा कि तीन दिन के अंदर चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापारी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed