फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   LIC officer's wife commits suicide

एलआईसी अफसर की पत्नी ने की खुदकुशी

Thu, 02 Jun 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Thu, 02 Jun 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर कालोनी में एक एलआईसी अधिकारी की पत्नी ने बुधवार को तड़के अपने गले में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने आत्महत्या किन परिस्थितियों में की, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पति उसे समीप के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर  छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) केे गजराजगंज निवासी मेंहीलाल गुप्ता के बेटे विशाल गुप्ता भदोही के भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में प्रशिक्षु विकास अधिकारी हैं। डेढ वर्ष पूर्व सुवंसा (प्रतापगढ) के निवासी रामबचन  गुप्ता की पुत्री प्रीती गुप्ता से विवाह के बाद वह पत्नी को के साथ जमुनीपुर  कालोनी में आकर किराए के मकान में रहने लगे थे। विशाल ने बताया कि हर रोज भोर में वह योग करने बाहर जाता है। बुधवार को योग कर सुबह 7 बजे जब वह घर लौटा तो दरवाजा कई बार पीटने के बाद भी नहीं खुला। परेशान होकर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो देखा कि प्रीती अपने दुपट्टे को फंदा बनाकर पंखे के सहारे फांसी पर झूल गई थी।
विज्ञापन

 खबर पाकर दोपहर में ही प्रीती के मामा, सुजानगंज (जौनपुर) निवासी आंनद गुप्ता कोतवाली पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि लड़की एमबीए है। उसने ऐसा कदम कैसे उठा लिया समझ से परे है। पुलिस ने पति से पूछताछ की, लेकिन किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी थी। इस बारे में पुलिस का कहना   है कि मायके वालों  को सूचना दी गई है, उसके पिता के आने के बाद और उनसे बातचीत कर इस मामले में आगे कार्रवाई  की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed