फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jewellery prize rogue trader arrested in Lutkand

आभूषण व्यापारी से लूटकांड में इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 23 May 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sat, 23 May 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
Jewellery prize rogue trader arrested in Lutkand
 घटना के बाद ही एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जबकि दो अभियुक्त अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहे हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से मुखातिब होकर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को आनंदडीह पोखरा से आभूषण व्यापारी अरविंद कुमार सेठ से लूट के बाद से ही दुर्गागंज थाना और क्राइम ब्रांच की टीम को लगा दिया था।

लूट के बाद ही पुलिस ने अजय सिंह निवासी गड़ौरा को लूटे गए आभूषण और असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उसके बाद से ही अन्य अभियुक्तों की तलाश चल रही थी।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार की शाम चार बजे कुढ़वा वारी नहर पुलिया के पास से पांच हजार के इनामी अपराधी सुमित कुमार सिंह पुत्र राम दुलार सिंह निवासी शिवराजपुर चुनार मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से सात हजार रुपये पुलिस ने बरामद किया। एसपी ने बताया कि इस मामले में पांच-पांच हजार के इनामी दो वांछित चंद्रेश उर्फ गुड्डू और श्रीओम सिंह अब भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम प्रयास कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चारों अभियुक्त 20 अप्रैल 2015 को चुनार के पास एक पेट्रोल पंप पर दस लाख की लूट को अंजाम देने वाले थे लेकिन वहां सफल नहीं हो सके। एसपी ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की।


संयुक्त टीम में क्राइम ब्रांच के विनोद दूबे, विनोद कुमार राय, सचिन झा, इमरान खां, ब्रज किशोर शर्मा, सिकंदर कुमार, ओम प्रकाश यादव, फैजान खां, रोहित सिंह और एसओ दुर्गागंज शकील अहमद खां, कांस्टेबल रामरतन राय, रामजीवन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed