फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Geezer miscreants snatched a half million

बदमाशों ने वृद्ध से ढाई लाख छीने

Thu, 29 Sep 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Thu, 29 Sep 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
औराई/महराजगंज। औराई थाना क्षेत्र के घोसिया के पास तितराही में बुधवार को दोपहर में बैंक में पैसा जमा करने जा रहे वृद्घ से बाइक सवार दो युवक ढाई लाख रुपये दिन दहाड़े लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ.अरविंद भूषण पांडेय, एएसपी जियालाल और एसओ सत्येंद्र यादव दल-बल के साथ पहुंच गए। लूट के शिकार वृद्घ राधेश्याम शुक्ल की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है। वृद्घ के आशंका जताने पर पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।       
विज्ञापन

भवानीपुर गांव निवासी राधेश्याम शुक्ल बुधवार को पुत्र चंद्रकांत केसाथ बाइक से ढाई लाख रुपये का चेक लेकर दोपहर में घोसिया स्टेट बैंक पहुं चे। चेक भुगतान के बाद नकद रुपये लेकर मेदनीपुर यूनियन बैंक में जमा करने जा रहे थे। राधेश्याम के मुताबिक जैसे ही महराजगंज के आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि, पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उन्होंने प्लास्टिक थैली में रखे रुपये छीनकर बाबूसराय की तरफ भाग निकले। फोन से जानकारी उन्होने दूसरे बेटे शिवकांत को दिया। मौके पर दोनों संदिग्ध आते दिखाई दिए, तो उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पकड़े गए दोनों संदिग्धों से पुलिस अधीक्षक ने भी पूछताछ की। शाम को क्राइम ब्रांच की टीम ने भी संदिग्धों से पूछताछ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed