फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Death of father - sons are victims of truck

पिता-पुत्रों की ट्रक की चपेट में आने से मौत

Mon, 05 Jan 2015 01:32 AM IST
संवाददाता, ज्ञानपुर अमर उजाला
संवाददाता, ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Mon, 05 Jan 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Death of father - sons are victims of truck
नगर के मिर्जापुर तिराहे पर रविवार की शाम करीब सात बजे ट्रक से कुचलकर पिता समेत दो पुत्रों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही घटना की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गोपीगंज के चंद्रपुरा (डोमनपुर) निवासी घनश्याम विश्वकर्मा का बेटा प्रमोद विश्वकर्मा (35) अपने दो पुत्रों हरिओम विश्वकर्मा (10) और लकी विश्वकर्मा (05) के साथ बाइक से बहन के यहां सुरियावां जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जापुर तिराहे के पास सड़क खराब होने से असंतुलित होकर बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह बच्चों समेत गिर गए। जब तक वह संभलते, उसी बीच इलाहाबाद की ओर जा रहा एक ट्रक उन्हें रौंदते हुए निकल गया।

 इससे मौके पर ही तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक के साथ फरार हो गया। हादसे के बाद वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहूुंची और शवों  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि प्रमोद बढ़ई का काम करता था। गोपीगंज नगर के गोपपुर के पास उसकी दुकान है। प्रमोद के चार बच्चों में तीन बेटे और एक बेटी थे।


परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।  उधर, घटना की जानकारी मिलने पर थाने में काफी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंच गई। हर कोई इस घटना को लेकर दुख जता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed