फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead geezer knife robbed jewelery

वृद्धा को चाकू मारकर जेवर लूट

Wed, 28 Sep 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Wed, 28 Sep 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के गिरधपुर गांव में मंगलवार को दोपहर में छोटू पुर निवासी वृद्घा सुनरा देवी (85) पत्नी स्वॅ.भुल्लन यादव को चाकू मारकर बदमाश ने उसके शरीर पर मौजूद आधा किलो से अधिक चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गया। करीब तीन बजे गिरधर पुर गांव की महिलाएं जब सिवान की तरफ गई तो खेत में वृद्घा को लहुलुहान हाल में पाया। उन्होंने फौरन परिवार वालों को सूचना दी। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल नवीन तिवारी ने मयफोर्स आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी बदमाश गांव के मुसहर बस्ती का निवासी है। वह वृद्घा को कंबल दिलाने के बहाने सिवान में लेकर गया था। बदमाश ने वृद्घा के जबड़े पर चाकू मारे हैं। इससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। देर शाम को जिला अस्पताल में भर्ती वृद्घा को चिकित्सक रेफर करने की तैयारी कर रहे थे। कोतवाल ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है, सूचना मिलते ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed