फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bolero collision killed uncle , nephew

बोलेरो की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

Sat, 28 Nov 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही Updated Sat, 28 Nov 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bolero collision killed uncle , nephew
 हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने घायलों को गोपीगंज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सीएचसी गोपीगंज के डाक्टरों ने प्रेमसागर पाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि भतीजे अनिल का उपचार चल रहा है। जंगलपुर गांव निवासी चाचा-भतीजा घर के ही एक सदस्य के पंचायत चुनाव नामांकन में शामिल होने के लिए डीघ ब्लाक जा रहे थे।

 हादसे की खबर लगते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  
जंगलपुर गांव निवासी राजाराम पाल ग्राम प्रधानी का चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार को नामांकन करने के लिए वह डीघ ब्लाक गए। उनके नामांकन में शामिल होने के लिए प्रेम सागर पाल (40) और उनका भतीजा अनिल पाल (21) पुत्र दयाराम पाल टीवीएस बाइक से घर से निकले।
विज्ञापन


 चंदापुर के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे प्रेमसागर और अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में इलाहाबाद के बरौत स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने रेफर कर दिया। परिवार वाले दोनों को सीएचसी गोपीगंज लेकर आए, यहां डाक्टरों ने प्रेम सागर पाल को मृत घोषित कर दिया।  घटना के बाद चालक बोलेरो छोडकर भाग गया।

 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर लगते ही परिवार वालो का जहां रो-रोकर बुरा हाल हो गया वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


 खबर लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। घटना की जानकारी होने पर ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर परिवार वालों को ढांढ़स बंधाया। कहा कि वह परिवार को उचित मुआवजा शासन से दिलाने के अलावा घायल के इलाज में हरसंभव मदद देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed