{"_id":"5bd35230bdec2269c544b42b","slug":"91540575792-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारंटी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वारंटी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। वर्ष 2012 में मोहर्रम के दिन सामुदायिक सौहार्द बिगड़ने और कई स्थानों पर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में वारंटी को शुक्रवार को गिरफ्तार करने गई पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। इस मामले में नगर के कई लोगों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।
वर्ष 2012 में मोहर्रम के दौरान हुए सांप्रदायिक बवाल में दोनों समुदाय के कई लोगों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस के मुताबिक कोर्ट में पेश नहीं होने से आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। हालांकि आरोपियों के वकील ने इस पर संशय जताते हुए इस पर शनिवार को कुछ स्पष्ट रूप से बताने की बात कही। उधर पुलिस ने वारंटी रेहान हाशमी की गिरफ्तारी के लिए उसके जमुंद कोट स्थित आवास पर शुक्रवार को छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला। सूत्रों के मुताबिक आरोपी पुलिस को चकमा देकर निकल गया। छापे की कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले के अन्य आरोपियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन