फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पूर्व मंत्री के पीआरओ पर भ्रष्टाचार का केस

पूर्व मंत्री के पीआरओ पर भ्रष्टाचार का केस

Mon, 21 Aug 2017 12:51 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के पीआरओ पर भ्रष्टाचार का केस
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल की हवा खा चुके पूर्व उच्च शिक्षामंत्री राकेशधर त्रिपाठी के जनसंपर्क अधिकारी रहे रुद्रमणि मिश्र की मुश्किलें भी बढ़ गई है। 17 अगस्त को हंडिया थाने में विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान सात लाख से अधिक संपत्ति का वह ब्यौरा नहीं दे सके।

ज्ञानपुर के सिंहपुर निवासी एवं केएनपीजी के पूर्व छात्रनेता एवं अधिवक्ता जेपी पांडेय ने वर्ष 2013 में उच्च शिक्षामंत्री राकेेशधर त्रिपाठी और उनके पीआरओ रुद्रमणि मिश्र के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की शिकायत की थी। विजिलेंस टीम ने शुरुआत में पूर्व मंत्री की जांच की। आय से अधिक संपत्ति मिलने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और उन्हें जेल जाना पड़ा। कुछ माह पूर्व वह जमानत मिलने पर बाहर आए। वर्तमान समय में उनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। तीन साल की जांच के बाद विजिलेंस टीम अब पूर्व मंत्री के पीआरओ रहे रुद्रमणि मिश्र के खिलाफ बृहस्पतिवार को हंडिया थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के साथ ही पीआरओ की मुश्किलें भी बढ़ गई है। सतर्कता अधिष्ठान के निरीक्षक ज्ञानेंद्र शुक्ला की ओर से हंडिया थाने में केस दर्ज कराया गया। इसमें कहा है कि यह थाना हंडिया के गांव बद्दू के पुरा में रहते हैं। इनको लोक सेवक के रूप में तैनाती के दौरान सरकार की ओर से वेतन और भत्ते में 13 लाख 56 हजार 446 रुपये मिले थे। जबकि जांच के दौरान 21 लाख 10 हजार रुपये खर्च करने की पुष्टि हुई। जांच के दौरान करीब साढ़े सात लाख का हिसाब-किताब नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed