फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दुपट्टे से लटककर किशोरी ने दी जान

दुपट्टे से लटककर किशोरी ने दी जान

Thu, 12 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
दुपट्टे से लटककर किशोरी ने दी जान
वहिदानगर (भदोही)।
विज्ञापन

कोइरौना थानाक्षेत्र के कालिकानगर में बुधवार की रात एक किशोरी ने दुपट्टे के फंदे में झूलकर अपनी जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिवई सिंहपुर गांव निवासी जोगेंद्र महतो कालिकानगर इंटर कॉलेज के सामने कालीन कारोबारी अजमेर के कारखाने में कालीन बुनाई का कार्य करता है। वहीं, पास के ही एक जर्जर पंचायत भवन में पत्नी के साथ रहता था। दो माह पूर्व वह बिहार से अपनी 15 वर्षीय बेटी अर्चना को यहां लाया था। तब से वह कारखाने के बगल में स्थित जितेंद्र जायसवाल के मकान के दूसरे तल को किराए पर लेकर रहने लगा था। बुधवार सुबह सात बजे जोगेंद्र और उसकी पत्नी शिवकुमारी कालीन बुनाई के लिए कारखाने चले गए। बीच-बीच में जोगेंद्र कमरे में अकेली बेटी को देखने भी आता जाता रहा। दिन करीब 11 बजे जब वह उसे देखने आया तो बेटी अर्चना आंगन के दरवाजे पर लगे रोशनदान से फांसी लगाकर दुपट्टे से झूलती दिखी। उसने पत्नी को मौके पर बुला लिया और बेटी को जीवित समझ दुपट्टे को हंसिया से काटकर नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। रोने-बिलखने की आवाज सुनकर पड़ोसियों की भीड़ लग गई। कोइरौना प्रभारी निरीक्षक वीके सिंह, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर रामकरन और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। जांच और कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता का कहना कि पांच संतानों में अर्चना उनकी लाडली बेटी थी। जब से यहां आई थी, लगातार घर जाने की जिद कर रही थी, हम छठ पूजा पर घर जाने वाले थे, लेकिन अचानक यह घटना हो गई। ज्ञानपुर क्षेत्राधिकारी रामकरन ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed