{"_id":"5807c8494f1c1b642e704acb","slug":"80-thousand-robbed-in-broad-daylight-lawyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े वकील से लूट लिए 80 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े वकील से लूट लिए 80 हजार
bhadohi
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
घटना के बारे में पूछताछ करते एएसपी जियालाल यादव
- फोटो : bhadohi
नगर के पकरी गंगापुर मार्ग पर बुधवार को दिनदहाड़े एक अधिवक्ता से 80 हजार रुपये की लूट हो गई। अपाचे बाइक बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक से पैसे निकालकर जा रहे अधिवक्ता की बाइक को धक्का देकर गिरा दिया और रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। जानकारी मिलने के बाद मौके पर एएसपी और कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीमें लगा दी हैं।
सुरियावां थाना क्षेत्र के मेढ़ी गांव निवासी अधिवक्ता सभाजीत सिंह ज्ञानपुर में वकालत करते हैं। बेटी की शादी की खरीदारी की खातिर उन्होंने बुधवार को करीब साढ़े 11 बजे नगर स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा से 80 हजार रुपये निकाले और रकम को गाड़ी की डिक्की में रखकर पास ही स्थित एलआईसी ऑफिस गए। वहां कुछ काम निपटाने के बाद सभाजीत पकरी-गंगापुर मार्ग होते ज्ञानपुर की तरफ चल दिए। भुक्तभोगी के मुताबिक जब वे गंगापुर मार्ग पर बढ़ रहे थे तभी पीछे से सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो युवक आए और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गिर गए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, एक बदमाश ने असलहा निकालकर तान दिया।
असलहे से दहशतजदा कर बदमाश ने अपनी चाबी से डिक्की खोल कर रुपये का बैग निकाल लिया और दोनों सिविल लाइन मार्ग की ओर फरार हो गए। अधिवक्ता ने कुछ दूर तक अपराधियों का पीछा भी किया, लेकिन वह ओझल हो गए। एएसपी जियालाल यादव, एसओजी और कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे आैर जानकारी ली। एसपी डीपीएन पांडेय ने कहा कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीमें लगा दी गईं हैं।