{"_id":"5c8d3f99bdec226dae6690b0","slug":"61552760729-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के दोषी को चार वर्ष की कारावास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने छेड़खानी के दोषी को चार साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। घटना के मुताबिक गोपीगंज थानाक्षेत्र के एक युवती ने आरोप लगाया था कि उसका पति मुंबई में टैक्सी चलाता है। वह घर में छोटे बच्चों के साथ अकेली रहती है। 21 जून 2013 को दिन में 11 बजे अकेले घर में खाना बना रही थी, तभी उसका पड़ोसी नान्हक पाठक ने घर में घुसकर दुराचार करने की कोशिश की। शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो वह भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी समेत कई धाराओं का आरोपपत्र न्यायालय में भेजा। जहां गवाहों के बयान दर्ज करने और दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंद्रमोहन मिश्रा ने दोषी नान्हक उर्फ योगेश कुमार पाठक को चार वर्ष सश्रम कारावास एवं दस हजार अर्थदंड की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष से बहस-पैरवी अधिवक्ता रमाशंकर दूबे ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।