{"_id":"5c8aa390bdec221420473dca","slug":"51552589712-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 मई को लालजी की बेटी की शादी, परिजन बेहाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 मई को लालजी की बेटी की शादी, परिजन बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसिया। बेटी के हाथ पीले कर उसकी डोली उठाने की तैयारी में जुटे पिता की शादी से पहले अर्थी उठ जाएगी, यह भला कौन जानता था। नारायणपुर गांव में मामूली विवाद में वृद्ध की पीट-पीट कर हत्या कर देने के मामले ने समूचे गांव को स्तब्ध कर दिया है।
औराई थानाक्षेत्र के नारायणपुर गांव में लालजी पटेल की हत्या से सियापा छा गया है। घटना के बाद सभी स्तब्ध हैं कि मामूली विवाद में युवकों ने एक बुजुर्ग की इतनी पिटाई कर दी कि उसकी जान ही चली गई। बूढ़े शरीर पर हाथ उठाने से पहले उन्हें तनिक भी हिचकिचाहट क्यों नहीं हुई। वहीं घटना से परिवार वाले बेहाल हो गए हैं। लालजी के तीन बेटों और चार बेटियों में तीसरे नंबर की बेटी उर्मिला की 12 मई को शादी तय है। घर वाले उसकी शादी की तैयारी में जुटे थे। लेकिन लालजी की मौत ने न केवल शादी की तैयारियों में मातमी माहौल छा गया है, बल्कि हर किसी को गमजदा कर दिया है। लालजी की पत्नी शिवकुमारी बिलखते हुए यही कह रही थीं कि- अब बिटिया क कन्यादान के करी...। तीनों बेटे दूसरे शहरों में रहकर काम करते हैं। घटना की खबर मिलने पर सभी घर के लिए रवाना हो गए।