फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भाजपा के पूर्व महामंत्री और उनके बेटे पर मुकदमा

भाजपा के पूर्व महामंत्री और उनके बेटे पर मुकदमा

Sat, 16 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व महामंत्री और उनके बेटे पर मुकदमा
ज्ञानपुर। भाजपा सरकार में भी गुंडई चरम पर है। मजदूरों और कर्मचारियों से मारपीट और धमकाने के मामले में शुक्रवार को भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं लोक सभा पालक नागेंद्र सिंह और उनके बेटे के खिलाफ ज्ञानपुर कोतवाली में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इससे जिले के राजनीतिक गलियारे की सियासी सरगर्मी बढ़ गई। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही अपराध पर अंकुश लगाने की बात कर रहे हैं लेकिन उसमें कमी होती नहीं दिख रही है। आम आदमी तो दूर अब भाजपा के लोग भी पूर्ववर्ती सरकारों की तरह अपना रौब झाड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। कर्मचारी राहुल सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी होलपुर ने तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार को चकवां के समीप सांसद निधि से स्ट्रीट लगाने का काम हो रहा था। दोपहर दो बजे के करीब भाजपा नेता नागेंद्र सिंह पुत्र राम सेवक सिंह निवासी चकवां और आदर्श सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह निवासी चकवां वहां पहुंचे उसे और काम कर रहे मजदूर शिव बालक, लाल बहादुर बिंद, सुलन बिंद और टीलू बिंद को धमकाने लगे। गाली-गलौज देने के बाद मारपीट करते हुए गोली से मारने की धमकी देने लगे। तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता और उसके पुत्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके पूर्व मामले को दबाने को लेकर काफी रस्साकस्सी हुई लेकिन अंतत पुलिस ने कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। अपराध करने पर किसी को नहीं बख्शा जाएगा चाहे वह कितनी भी पहुंच वाला क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed