फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   चंदापुर के प्रधान और पूर्व सेक्रेटरी को नोटिस

चंदापुर के प्रधान और पूर्व सेक्रेटरी को नोटिस

Fri, 06 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
चंदापुर के प्रधान और पूर्व सेक्रेटरी को नोटिस
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

डीघ विकास खंड के चंदापुर के ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शौचालय निर्माण के लिए अवमुक्त करीब 18 लाख की धनराशि में 15 लाख खर्च करने के बाद भी 25 फीसदी शौचालय न बनने पर बीडीओ ने नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। साक्ष्य समेत जवाब न देने पर दोनों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में तेजी से शौचालय बनाने का कार्य चल रहा है। दिसंबर तक जिले को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला गांव-गांव चक्रमण कर लोगों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित कर रहा है। चंदापुर गांव में वित्तीय वर्ष 2016-17 और 2017-18 में 150 शौचालय बनवाने के लिए करीब 18 लाख रुपए प्रशासन से भेजा गया था। उक्त धनराशि में करीब 15 लाख खर्च करने के बाद भी 77 अपूर्ण शौचालय बनाया गया। बैंक स्टेटमेंट के अनुसार, 15 लाख खर्च होने की स्थिति स्पष्ट होने के बाद बीडीओ डीघ आजम खान ने पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोटिस में शौचालय अपूर्ण होने और 73 शौचालय का कार्य शुरू न होने के बारे में जानकारी मांगी गई है। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। स्पष्टीकरण के बाद ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed