फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   12 हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने पकड़ा

12 हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 21 Aug 2017 12:51 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
12 हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने पकड़ा
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

जिले की क्राइम ब्रांच और भदोही पुलिस को शनिवार की रात बड़ी सफलता मिलीहै।क
करीब दो दशक से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे 12 हजार के इनामी अपराधी करिया उर्फ जागेंद्र को नेशनल तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। फरारी के दौरान अपराधी ने अपना नाम शिवम रख लिया था। वाराणसी में शादी करने के बाद रह रहा था।

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी सचींद्र पटेल ने पत्रकारों से रूबरू होकर घटना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और थानों की टीम बनाकर निर्देशित किया था। अभियान के दौरान शनिवार की रात करीब आठ बजे नेशनल तिराहे के पास 20 साल से पुलिस के आंख में धूल झोंक कर फरार चल रहे 12 हजार के इनामिया गैंगेस्टर/पुरस्कार घोषित अपराधी करिया उर्फ जोगेन्द्र पुत्र फिरंगी निवासी जमुनीपुर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जिले के सबसे बड़े पुरस्कार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए सीओ परमहंस मिश्र, प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय, स्वाट प्रभारी नवीन तिवारी और चुनिंदा सिपाहियों की टीम बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि 1996 से करिया अपराध जगत में सक्रिय होते हुए 1998 तक काफी चर्चित हो गया था। टीम बना कर लूट, छिनैती जैसे संगीन अपराध करने का आदी हो गया था। इस अवधि में उस पर जनपद में डकैती, लूट, चोरी व गैंगेस्टर सहित कुल 16 मुकदमे पंजीकृत हुए। काफी समय तक जेल में रहने के बाद वह फरार हो गया। फरारी के दौरान उसने अपना नाम बदल कर शिवम रख लिया था। मुंबई और उत्तराखंड सहित कई प्रदेशों में फरारी काट रहा था। इसी दौरान इसने वाराणसी में ही विवाह किया और उसके तीन बच्चे भी हैं। पुरस्कार घोषित अपराधियों की सूची में करिया सबसे पुराना अपराधी था, जो वर्ष 1998 से ही फरार चल रहा था और पुलिस के लिये सिर दर्द बना हुआ था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में सचिन झा, सिकंदर कुमार, अनिरुद्ध बैसवार, राधेश्याम कुशवाहा, इंद्रू प्रकाश, सुभाष सिंह, ओम प्रकाश यादव, अनंतलाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed