फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बाइक सवार को बचाने में ऑटो पलटा, एक की मौत

बाइक सवार को बचाने में ऑटो पलटा, एक की मौत

Fri, 08 Mar 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार को बचाने में ऑटो पलटा, एक की मौत

विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के पैगहा बाजार में शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे जंगीगंज-धनतुलसी मुख्य मार्ग पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ऑटो रिक्शा पलट गया। इससे उसमें सवार ऊंज थानाक्षेत्र के बिछिया बनकट गांव निवासी बरकत अली (65) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार दो अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही कोइरौना थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ऑटो रिक्शा को कब्जे में ले लिया है। बताते हैं कि बरकत अली अपनी नातिन (पुत्री की लड़की) की शादी में कटरा बाजार में गुलाम मुस्तफा उर्फ छगन के यहां जा रहे थे, लेकिन महज पांच किलोमीटर पहले पैगहा बाजार में वह काल के गाल में समा गए। उधर जब इसकी सूचना मृतक के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। उधर मृतक की पुत्री के घर कटरा बाजार में शादी की खुशी का माहौल अचानक गम में बदल गया। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और सांत्वना देने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed