फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कार्यदाई संस्था पर रिश्वत मांगने का आरोप

कार्यदाई संस्था पर रिश्वत मांगने का आरोप

Tue, 18 Dec 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
कार्यदाई संस्था पर रिश्वत मांगने का आरोप
भदोही। नगर स्थित राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल की एक सफाई कर्मी महिला ने अपने नियोक्ता कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर और एक अस्पतालकर्मी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। महिला ने इस आशय की शिकायत श्रम विभाग से की है।
विज्ञापन

सुरियावां थानाक्षेत्र के तुलापुर बहदुरान की 55 वर्षीय सुशीला देवी ने बताया कि वह अस्पताल में एक कार्यदायी संस्था के माध्यम से बतौर सफाईकर्मी नियुक्त है। इसके लिए उसे पांच हजार रुपये मानदेय दिया जाता था। पिछले दिनों उसे यह कहकर नौकरी से हटा दिया गया था कि दो माह बाद पुन: रख लिया जाएगा। शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह दोबारा काम के लिए आई तो सुपरवाइजर और अस्पताल के एक बाबू ने उससे 15 हजार रुपये बतौर रिश्वत मांगे। उधर इस बाबत अस्पताल के सीएमएस डॉ. जयनरेश से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और यह कार्यदायी संस्था का मामला है। इससे अस्पताल से कोई सरोकार नहीं है। उधर श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिमा मौर्य ने बताया कि ऐसी शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed