फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   चालक हत्याकांड: चार नामजद और कई अज्ञात पर केस - फालोअप

चालक हत्याकांड: चार नामजद और कई अज्ञात पर केस - फालोअप

Fri, 22 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
चालक हत्याकांड: चार नामजद और कई अज्ञात पर केस - फालोअप
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर में बुधवार को वृद्ध की मौत के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। चालक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है।

ज्ञानपुर-लालानगर मार्ग पर खगरपुर गांव में बुधवार को बाइक सवार एक वृद्ध की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चालक लल्लन सिंह निवासी मझगवां मिर्जापुर को पीट-पीटकर मार डाला था। उक्त घटना के बाद चालक के बेटे मनोज सिंह ने कोतवाली में वृद्ध के परिवार वालों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। तहकीकात के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह स्पष्ट हो गया है कि चालक के शरीर पर कई चोट के निशान मिले। पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed