{"_id":"597256de4f1c1be6708b4673","slug":"41500665566-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सूचना देने वाला धरा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी सूचना देने वाला धरा गया
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। फर्जी आईडी के जरिए सिम कार्ड प्राप्त कर यूपी-100 पर फोन कर भदोही तहसील को उड़ाने की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल और सिम को भी बरामद किया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस उपाधीक्षक परमहंस मिश्र ने भदोही कोतवाली क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव निवासी अवनीश कुमार दूबे से पूछताछ के बाद प्रेसवार्ता में बताया कि जब सूचना देने वाले मोबाइल नंबर 7237099279 पर उन्होंने बात की, तो उसने 15 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गत 10 जुलाई को इस मोबाइल नंबर से यूपी-100 को फोन कर बताया गया कि भदोही तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय में बम रखा गया है। जिसे 11 जुलाई को नौ बजे ब्लास्ट कर तहसील को उड़ा दिया जाएगा। यूपी-100 से भदोही पुलिस को सूचना मिलने के बाद सर्वप्रथम मुकदमा पंजीकृत किया गया और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तहसील की छानबीन की गई। वहां कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर उक्त मोबाइल नंबर पर कॉल कर वस्तुस्थिति जानने का प्रयास किया। उस समय आरोपी अवनीश ने 15 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सर्विलांस टीम की मदद से अवनीश को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि जिस सिम कार्ड से फोन किया गया था, वह चककिसुनदासपुर निवासी विजय कनौजिया के नाम का है। कहा कि शीघ्र ही फर्जी सिम की खरीद-बिक्री के खिलाफ अभियान चलाकर इस काम में लिप्त लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन