फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   शार्टसर्किट ने मचाई तबाही,गेहूं फसल के साथ ट्रैक्टर जला

शार्टसर्किट ने मचाई तबाही,गेहूं फसल के साथ ट्रैक्टर जला

Mon, 29 Apr 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
शार्टसर्किट ने मचाई तबाही,गेहूं फसल के साथ ट्रैक्टर जला

विज्ञापन
ऊंज। कोइरौना थानाक्षेत्र के खेदौपुर गांव में सोमवार को हाईटेंशन तार में हुई शॉर्टसर्किट की चिंगारी से चार बीघे गेहूं की फसल के साथ ट्रैक्टर आग का गोला बन गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाई।
खेदौपुर के सच्चिदानंद पांडेय चार बीघे खेत में खड़ी गेहूं की फसल की हार्वेस्टर से मड़ाई करा रहे थे। इस दौरान निकलने वाले अनाज को लादने के लिए ट्रैक्टर खेत की ओर जा रहा था। वर्षों से जर्जर होकर लटक रहे हाईटेंशन तार में ट्रैक्टर की छतरी स्पर्श कर गई। इससे ट्रैक्टर में भीषण आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आगे की लपटों ने देखते ही देखते फसल को भी जलाकर राख कर दिया। जलते ट्रैक्टर को किसी तरह बचा लेने के बाद भी आधा जल गया था। बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड का सहयोग करते हुए आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


तार न बदलने से हो रहीं घटनाएं
ऊंज। अब तक जिले में दो दर्जन से अधिक किसानों को शॉर्टसर्किट के कारण लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। सोमवार को खेदौपुर में लगी आग को बुझाने पहुंचे लोगों का मानना था कि क्षेत्र में हाईटेंशन विद्युत तारों के लटकने से घटनाएं हो रही हैं। तारों के बदलने के बाबत न तो उपकेंद्र से संबंधित अधिकारी ही कोई कदम उठा रहे हैं और न ही उच्चाधिकारी। खेतों से होकर खींचे गए जर्जर तारों का खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed