फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अराजक तत्वों ने फूंकी परचून की दुकान,हजारों का नुकसान

अराजक तत्वों ने फूंकी परचून की दुकान,हजारों का नुकसान

Fri, 15 Mar 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने फूंकी परचून की दुकान,हजारों का नुकसान
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के जाठी गांव में मंगलवार की देर रात अराजक तत्वों ने अशोक गौतम की परचून की दुकान में आग लगा दी। इससे नकदी समेत हजारों का सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अशोक का कहना है कि वह गांव में अपने घर के पास ही गुमटी रख परचून की दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करता है। रोजाना की तरह मंगलवार की रात में भी वह दुकान को बंद कर सोने चला गया। उसी बीच मौका देख अराजक तत्वों ने दुकान को आग के हवाले कर दिया। इससे उसमें रखे नकदी एवं हजारों के सामान आग की भेंट चढ़ गए। अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने और क्षतिपूर्ति की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन


अराजक तत्वों पर अंकुश नहीं
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही चुनाव आयोग ने आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने का फरमान तो जारी कर दिया गया, लेकिन अराजक तत्वों, चोर गिरोहों एवं माहौल बिगाड़ने वालों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। पुलिस प्रशासन मात्र बैनर-पोस्टर उतरवाने तक ही सीमित होकर घटनाओं को अंजाम देने वालों पर हाथ न डालने से हौसला बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed