{"_id":"5c800f77bdec2214204734ff","slug":"31551896439-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनवासी बस्ती में पसरा रहा सन्नाटा,नहीं पहुंचे जिम्मेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वनवासी बस्ती में पसरा रहा सन्नाटा,नहीं पहुंचे जिम्मेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीगंज। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के चेरापुर-बिरनई गांव की वनवासी बस्ती में दूसरे दिन बुधवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। सरकारी अमले के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी उस गरीब की ओर ध्यान नहीं दिया, जो चर्चा का विषय बना रहा। पीड़ित रामलाल वनवासी पत्नी और बेटे के गम में दुखी रहा।
विज्ञापन
सोमवार की देर रात गांव के वनवासी बस्ती में आग लग जाने से रामलाल की पत्नी एवं छह वर्षीय पुत्र की मौत हो गई थी। बुधवार को किसी का सहारा न मिलने से रामलाल मृतकों के क्रिया-कर्म कर स्वयं भोजन भी पका रहा था। बंद बक्से में मृतक परिवार के सदस्यों की कुछ यादें मिल जाए इस आशा में कागजों को एकत्रित भी किया। आग की भेंट चढ़े आशियाने से बचे सामानों को उसे चुनते देख लोग विह्वल हो जा रहे हैं। बस्ती में जुटे लोग यह कहने से नहीं चूके कि घटना के दो दिन बाद भी गरीबों का रथ हांकने वाले आलाधिकारी एवं विकास की गंगा बहाने का दंभ भर रहे नेताओं की कथनी और करनी स्पष्ट हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।