फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सीओ के फेसबुक पोस्ट पर एसपी ने भेजी रिपोर्ट

सीओ के फेसबुक पोस्ट पर एसपी ने भेजी रिपोर्ट

Sun, 09 Dec 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सीओ के फेसबुक पोस्ट पर एसपी ने भेजी रिपोर्ट
ज्ञानपुर। बुलंदशहर हिंसा को लेकर भदोही सीओ के सोशल मीडिया के पोस्ट से महकमे में हड़कंप मच गया है। शासन से इस मामले में जवाब तलब किए जाने के बाद भदोही एसपी ने शनिवार को पूरे मामले की रिपोर्ट भेज दी। वहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने वाले सीओ का कहना है कि उनकी पोस्ट का अलग मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। पुलिस को वह परिवार की तरह मानते हैं। परिवार का सदस्य होने के कारण मैंने अपना दर्द साझा किया था। अगर परिवार के सदस्य को तकलीफ होगी तो निश्चित रुप से पूरा परिवार दुखी होगा।
विज्ञापन

बुलंदशहर में इंस्पेक्टर की हत्या के बाद भदोही सीओ अभिषेक पांडेय ने अपने विचार फेसबुक पर पोस्ट किए थे। उन्होंने लिखा था कि ‘नफरत की खेती होगी तो हम सभी सुबोध हो जाएंगे’ उन्होंने पुलिस के कम संसाधनों और राजनीतिक दबाव के बीच काम करने की बात भी लिखी थी। सीओ अभिषेक पांडेय का फेसबुक पर अभिषेक प्रकाश के नाम से प्रोफाइल है। इस पोस्ट के आने के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान राजेश एस ने कहा कि इस मामले में लखनऊ से जानकारी मांगी गई थी। इसके बारे में रिपोर्ट भेज दी गई है। उधर सीओ भदोही ने कहा कि मेरी पोस्ट का अलग अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। उसका व्यवस्था से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस परिवार का एक सदस्य होने के नाते मैंने अपनी निजी बातें लिखी और कुछ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed