फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   निर्देश के बाद भी नहीं हटा कब्जा

निर्देश के बाद भी नहीं हटा कब्जा

Sat, 06 Oct 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
निर्देश के बाद भी नहीं हटा कब्जा
ज्ञानपुर। दो से ढाई दशक पूर्व बने सार्वजनिक खड़ंजे पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। डीएम के निर्देश पर गठित टीम भी कब्जा नहीं हटा सकी। सत्ता के एक नेता के दबाव में अधिकारी मौके पर जाकर भी लौट आए।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों से अवैध कब्जा हटाने के लिए भले ही भाजपा सरकार में एंटी भूमाफिया टीम का गठन किया गया है, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और ही है। बेला गांव निवासी शिवधारी उर्फ त्रिभुवन ने 10 और 15 दिसंबर 2017, 20 जनवरी 2018, एक सितंबर 2018 को मंडलायुक्त और डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि दो से तीन दशक पूर्व गांव में बिछाए गए खड़ंजे पर गांव के कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर कब्जा कर लिया है। डीएम के निर्देश पर भदोही तहसील से कब्जाधारकों को नोटिस भेजा गया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद एसडीएम भदोही यमुनाधर चौहान ने नायब तहसीलदार स्वामीनाथ सिंह, राजस्व निरीक्षक हरिशंकर पांडेय, लेखपाल सिद्धनाथ और वीरेंद्र कुमार पटेल के नेतृत्व में टीम गठित की। 18 सितंबर को उक्त टीम कब्जा हटाने के लिए बेला गांव पहुंची, लेकिन सत्तारूढ दल के नेता के चलते अधिकारी भी बिना कार्रवाई किए लौट आए। तब शिकायतकर्ता एक बार फिर डीएम से मिला। एडीएम राम सिंह वर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच के बाद कब्जा हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed