फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पिकअप के धक्के से बाइक सवार घायल

पिकअप के धक्के से बाइक सवार घायल

Sun, 09 Dec 2018 12:03 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
पिकअप के धक्के से बाइक सवार घायल
गोपीगंज। ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर शनिवार को हुईं दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। दोपहर बाद लालापुर के समीप अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से चाट विक्रेता और ग्राहक समेत तीन लोग घायल हो गए, जबकि फूलबाग में पिकअप के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर थानाक्षेत्र के भुड़की गांव निवासी विक्की मिश्रा स्कॉर्पियो लेकर गोपीगंज से ज्ञानपुर की ओर जा रहा था। लालापुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो असंतुलित होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा भिड़ी। इस दौरान सड़क के किनारे ठेला लगाकर चाट बेच रहे दुकानदार और ग्राहक सहित स्कॉर्पियो चालक घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल स्कॉर्पियो चालक विक्की मिश्रा (32) और चाट दुकानदार देवी प्रसाद (50) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

स्कॉर्पियो के धक्के से ठेला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ठेले पर चाट खा रहे बाइक सवार को भी चोटें आईं। उसका उपचार निजी चिकित्सालय में कराया गया। नगर के फूलबाग में हुई दूसरी घटना में पिकअप के धक्के से बाइक सवार अधेड़ घायल हो गया। प्रयागराज के फाफामऊ निवासी रामचंद्र (54) बाइक से घर जा रहे थे। ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर फूलबाग के पास पिकअप ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया। इससे वह बाइक सहित गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी गोपीगंज पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed