{"_id":"5bbcfc39867a55284e48adb2","slug":"21539111993-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी के हत्थे चढ़े दो जहरखुरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी के हत्थे चढ़े दो जहरखुरान
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। महज एक सप्ताह के अंतराल में जीआरपी भदोही ने सोमवार को दूसरी बड़ी सफलता हासिल करते हुए जहरखुरानी गैंग के दो शातिर जहरखुरानों को गिरफ्तार किया है। दोनों को भदोही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी किनारे से पकड़ा गया, जहां वे किसी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। पुलिस के अनुसार उनके पास से 46 सौ रुपये नगद के अलावा लगभग तीन लाख रुपये के आभूषण, नशीले पाउउर भी बरामद हुए हैं।
बकौल जीआरपी चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह दोनों बदमाश देर रात किसी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसकी सूचना मुखबिर से मिलने के बाद से ही जीआरपी सक्रिय हो गई थी। आधी रात के बाद लगभग 3.40 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि पकड़े गए शातिर जहरखुरान नेवढियां घाट थाना कोतवाली देहात मिर्जापुर निवासी राम नागेंद्र विश्वकर्मा (15 मुकदमे) तथा सिगरा वाराणसी निवासी बच्चा डोम (28 मुकदमे) हैं। तलाशी में उनके पास से आभूषण, नशीला पाउडर, अल्प्राजोलाम की गोलियां के अलावा नकदी भी बरामद हुआ है।
उन्होंने बताया कि एक के खिलाफ 24 तो दूसरे के खिलाफ 12 मुकदमे पंजीकृत हैं। ये दोनों लंबे समय से रेलवे पुलिस के लिए सरदर्द बन गए थे। वाराणसी-जंघई-रेलखंड पर इनका जहरखुरानी का धंधा का चलता था तथा ये लंबे अर्से से कई मामलों में वांछित थे। एसपी जीआरपी इलाराबाद हिमांशु कुमार ने गिरफ्तार करने वाली टीम जयप्रकाश यादव, राकेश राय, अजय कुमार, पवन कुमार सिंह को पुरस्कार की घोषणा की है।