फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बैंक के बार रुपयों भरा बैग ले भागे बगमाश

बैंक के बार रुपयों भरा बैग ले भागे बगमाश

Wed, 11 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
बैंक के बार रुपयों भरा बैग ले भागे बगमाश
बैंक फ्रेंचाइजी के 1.14 लाख छीनकर फरार
विज्ञापन

पीछाकर एक को लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
भदोही।
कोतवाली अंतर्गत स्टेशन रोड के भीड़भाड़ वाले इलाके मुल्ला तालाब के पास स्थित बैंक आफ इंडिया शाखा के बाहर मंगलवार को दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक के फ्रेंचाइजी संचालक के हाथ से रुपये भरा बैग छीनकर फरार हो गए। फ्रैंचाइजी जयप्रकाश के अनुसार वह रुपयों भरा बैग तथा साथ में दस पुराने और दस नए पासबुक लेकर निकला और हेल्मेट लगा रहा था कि बदमाश घटना को अंजाम देकर मोढ़ की ओर भागे।

जयप्रकाश ने तहरीर में बताया कि वह बैंक आफ इंडिया का ग्राम पल्हैयां का फ्रैंचाइजी है। दोपहर 12.40 बजे उसने बैंक से 1.14 लाख रुपये निकाला और एक बैग में रखकर बैंक से बाहर निकला। अपने बाइक पर बैठकर हेल्मेट लगा रहा था कि काले रंग की पल्सर बाइक से हेल्मेट पहने दो युवक तेजी से आए और उसके हाथ से बैग छीन कर स्टेशन की ओर भागे। बकौल जयप्रकाश उसके शोर मचाने पर सड़क पर चल रहे राहगीर चौकन्ने हो गए और भाग रहे बदमाशों का बाइक से पीछाकर पकड़ कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति हिरासत में हैं। हालांकि उसी ने अपराध किया है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। अभी मामले की छानबीन की जा रही है। देर रात तक मुकदमा भी दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed