{"_id":"5c1a8b46bdec2256b06eead5","slug":"191545243462-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोसिया बाजार में भीषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घोसिया बाजार में भीषण चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। बाजार में स्टेट बैंक के सामने स्थित तीन दुकानों के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने पांच लाख से अधिक का माल पार कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर चोरी का माल चार पहिया मालवाहन पर लादकर ले गए। सुबह जानकारी मिलने के बाद दुकानदारों ने पुलिस को जानकारी दी।
औराई थानाक्षेत्र में बेखौफ अराजक तत्वों के खलिहान और खेतों में रखी फसल एवं पुआल फूंकने की लगातार घटनाओं की चर्चा लोगों की जुबान से उतरी भी न थी कि चोरी की ताबड़तोड़ घटनाओं से लोग सहम गए हैं। मंगलवार रात घोसिया बाजार में हाईवे के दक्षिणी लेन पर जयरामपुर गांव में सेऊर गांव निवासी कमलेश दुबे की काशी-प्रयाग ऑटोमोबाइल्स के नाम से दुकान है। मंगलवार रात किसी समय पहुंचे चोरों ने शटर का ताला खोलकर दुकान से मोबाइल, बैटरी, इनवर्टर सहित लगभग साढे़ तीन लाख का सामान चुरा लिया। बगल में स्थित भवानीपुर निवासी राजेश दुबे के विशाल किराना स्टोर के शटर में लगा ताला तोड़कर नगदी एवं किराना का सामान उठा ले गए। यहीं स्थित नटवा गांव निवासी बालमुकुंद शुक्ला की रवि इलेक्ट्रिकल्स दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने साढ़े सात हजार रुपये, सीलिंग फैन, मिक्सर मशीन, ब्लोवर मशीन सहित हजारों का विद्युत उपकरण उठा ले गए। सुबह जानकारी मिलने के बाद दुकानदारों के होश उड़ गए। जाकर देखा तो सामान बिखरे हालत में मिले।
सूचना मिलने पर मौके पर औराई थानाध्यक्ष सुनील दत्त दुबे ने फोर्स के साथ पहुंचकर मुआयना किया। तीनों भुक्तभोगी दुकानदारों ने तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। भुक्तभोगी दुकानदारों का कहना है चोर चोरी करने के बाद सामान को चार पहिया वाहन पर लादकर ले गए। क्योंकि दुकान के सामने चारपहिया वाहन के टायर के निशान बने मिले। गौरतलब है कि औराई क्षेत्र में आपराधिक वारदातें बढ़ गईं हैं। पखवारेभर पहले अराजक तत्वों ने खलिहानों और खेत में रखी किसानों की धान की फसल और पुआल को लगभग हर रोज फूंका, लेकिन पुलिस एक भी खुलासा नहीं कर पाई। चोरी की घटनाएं लगभग हर दूसरे दिन हो रहीं हैं। लोगों को रतजगा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-