{"_id":"5bba5863867a556856518d72","slug":"191538938979-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महजूदा हत्याकांड: दहशत में कई पलायित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महजूदा हत्याकांड: दहशत में कई पलायित
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां। थानाक्षेत्र के महजूदा गांव में जमीन विवाद के मारपीट के मुख्य आरोपी को भले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन बस्ती में तीसरे दिन सियापा छाया रहा। दहशत के चलते शर्मा बस्ती के 50 से अधिक लोग घर-बार छोड़कर भाग गए हैं। उनके घरों में बंधे बेजुबानों को पुलिसकर्मी और ग्रामीण पानी और चारा खिला रहे हैं। तीन दिन पूर्व महजूदा गांव में चौहान और शर्मा बस्ती के बीच जमीन के विवाद में मारपीट हो गया था। इसमें चौहान बस्ती के एक अधेड़ की मौत हो गई थी। माहौल तनावपूर्ण होने के चलते गांव में पुलिस और पीएससी को तैनात किया गया है। घटना के बाद शर्मा बस्ती के लोग इतना सहम गए हैं कि 50 से अधिक घर-बार छोड़कर चले गए हैं। यहां तक कि मवेशियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,भूखे प्यासे मवेशी घर की ओर टकटकी लगाए हुए हैं, मौके पर ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मी बेजुबानों का पानी व चारा ग्रामीणों से मुहैया करा रहे है। उधर रमई चौहान के यहां परिजनों के आंसू नहीं थम रहे है।
विज्ञापन